5 Powerful Morning Mantras: किस्मत चमकाने के लिए सुबह उठते ही पढ़ें ये 5 श्लोक।

हिंदू धर्म में सुबह का समय सबसे पवित्र समय माना जाता है, खासकर अगर हम सुबह उठते ही भगवान को याद करें तो पूरा दिन बहुत अच्छा बीतता है, लेकिन भगवान को याद करने के साथ-साथ कुछ मंत्रों का जाप भी करना चाहिए जो अधिक लाभकारी होते हैं। आज हम आपको उन 5 मंत्रों के बारे में बताएंगे।

1. वक्रतुंड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ ।
 निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा ।।

यह मंत्र भगवान श्रीगणेश का अत्यंत प्रभावशाली मंत्र है। इस मंत्र के जाप से आपके मन से डर दूर हो जाता है, आपका पूरा दिन अच्छा गुजरता है और आपके शत्रुओं का नाश होता है या आपके काम के रास्ते में आने वाली परेशानियां अपने आप दूर हो जाती हैं। भगवान गणेश के इस मंत्र का नियमित जाप करने से आपकी किस्मत चमक जाएगी।

   2. पुण्यश्लोको नलो राजा पुण्यश्लोको युधिष्ठिरः ।
पुण्यश्लोको विदेहश्च पुण्यश्लोको जनार्दनः ।।

इस मंत्र के माध्यम से हम पुण्यात्मा नल, धर्मराज युधिष्ठर, विदेह और भगवान जनार्दन का स्मरण करते हैं। इन देवी-देवताओं का स्मरण करने से आपका पूरा दिन अच्छा गुजरता है और आप सही और सच्चे रास्ते पर चलते हैं। इस मंत्र का जाप करने से आप कभी गलत नहीं होते। न ही आपके साथ कुछ गलत होगा बल्कि इससे आपका आत्मविश्वास और आत्मबल बढ़ता है।

3. कराग्रे वसते लक्ष्मी: करमध्ये सरस्वती।
 करमूले स्थितो ब्रह्मा प्रभाते करदर्शनम्।।

इस मंत्र का जाप सुबह बिस्तर से उठकर दोनों हथेलियों को देखकर किया जाता है। यह मंत्र सबसे शक्तिशाली मंत्र है। इसके नियमित उच्चारण से सौभाग्य की प्राप्ति होती है। इस मंत्र के जाप से सुख-समृद्धि और ज्ञान का आशीर्वाद मिलता है।

4. ‘गंगे च यमुने चैव गोदावरि सरस्वति।
 नर्मदे सिन्धु कावेरि जल स्मिन्सन्निधिं कुरु’।।

इस मंत्र का जाप हम सुबह नहाते समय करना चाहिए। इस मंत्र के माध्यम से जिस जल से हम स्नान करते हैं उसमें मां गंगा, यमुना, गोदावरी, सरस्वती, नर्मदा, सिंधु, कावेरी का आह्वान किया जाता है। ये सभी हिन्दू धर्म की पवित्र नदियाँ हैं। इसके जल से न केवल शरीर बल्कि मन और आत्मा भी पवित्र हो जाती है। इस मंत्र का नियमित जाप करने से आपकी किस्मत चमक जाएगी।

5. ॐ गं ऋणहर्तायै नमः अथवा
ओम छिन्दी छिन्दी वरैण्यम् स्वाहा।

कर्ज से मुक्ति पाने के लिए इस मंत्र का जाप किया जाता है। अगर आपके ऊपर कर्ज है और आप उसे चुकाने में असमर्थ हैं तो आपको सुबह स्नान करने के बाद इस मंत्र का जाप करना चाहिए, इससे आपका कर्ज उतर जाएगा और आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर हो जाएगी।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *