Karpoor Benefits- कर्पूर के 10 आश्चर्यजनक घरेलु फायदे

कर्पूर भारतीय सांस्कृतिक और आयुर्वेदिक परंपराओं में एक बहुत ही उपयोगी घरेलू उपचार है। हम आपको बताएंगे वो कारण जिनकी वजह से हिंदू धर्म में कर्पूर को महत्वपूर्ण माना जाता है।

कर्पूर एक प्रकार का सफेद और सुगंधित पदार्थ है जो कई अलग-अलग उपयोगों के लिए जाना जाता है। हम आपको कर्पूर के अद्भुत घरेलू फायदों के बारे में बताएंगे और यह भी बताएंगे कि इसका इस्तेमाल कैसे करना है।

1. पुण्य की प्राप्ति: 

हमारे हिन्दू शास्त्रों के अनुसार देवी देवताओ के सामने पूजा के समय कर्पूर जलाने से महा पुण्य की प्राप्ति होती है इसीलिए हमे सुबह और शाम घर में पूजा के समय कर्पूर जलाना चाहिए।

2. पितृदोष और कालसर्पदोष दूर करने में: 

कर्पूर जलाने से कालसर्पदोष व पितृदोष दूर हो जाता है इसके लिए हमे प्रतिदिन घर में सुबह, शाम और रात में घी से भीगे हुए कर्पूर को घर में जलाना चाहिए ऐसा करने से राहु और केतु का प्रभाव कम हो जाता है। कालसर्पदोष और पितृदोष में राहु और केतु का ही प्रभाव होता है।

3. आकस्मिक दुर्घटनाओं से बचने के लिए:

हमारे जीवन में अचानक होने वाली दुर्घटनाओं का मुख्य कारण हमारी कुंडली में मौजूद शनि, राहु और केतु ग्रह हैं। इसके लिए हमें शाम के समय हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। और कर्पूर जलाना चाहिए। रात के समय घर में घी में भिगोया हुआ कर्पूर जलाने के कई फायदे हैं।

4. नकारात्मक विचारों को दूर करने के लिए:

नकारात्मक विचारों को दूर करने के लिए प्रतिदिन सुबह और शाम घर में घी में भिगोया हुआ कर्पूर जलाना चाहिए, जिससे घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है और एक नई ऊर्जा का संचार होता है।

5. वैज्ञानिक कारण:

वैज्ञानिकों ने अपने प्रयोगों से पाया है कि कर्पूर को घी में भिगोकर जलाने से घर में मौजूद जहरीले जीवाणु और कीटाणु मर जाते हैं और घर का वातावरण शुद्ध हो जाता है।

6. धन प्राप्ति के लिए:

घर में सुबह गुलाब के फूल के साथ कर्पूर भी रखें। शाम के समय इस कर्पूर को जला दें और फूल को दुर्गा माता को अर्पित कर दें। इससे अचानक धन लाभ होगा। लेकिन ध्यान रखें कि यह प्रक्रिया लगातार 43 दिनों तक व्यवस्थित रूप से करनी होगी। अगर यह काम  नवरात्रि के दौरान कर लिया जाए तो अधिक प्रभावी होगा।

7. घर के वास्तुदोष को ठीक करने के लिए:

अगर घर के किसी कोने में वास्तु दोष बन रहा हो तो उस स्थान पर कर्पूर की दो गोलियां रख दें और जब दोनों गोलियां गल जाएं तो उनके स्थान पर दो नई गोलियां रख दें, इससे उस कोने में वास्तु दोष नहीं बनेगा।

8. अपनी किस्मत चमकाने के लिए:

नहाने से पहले बाल्टी में कर्पूर के तेल की कुछ बूंदें डालने से आप न सिर्फ तरोताजा महसूस करेंगे बल्कि आपकी सोई हुई किस्मत भी जाग जाएगी।

9. राहु, केतु और शनि के दोष दूर करने के लिए:

राहु, केतु और शनि के दोषों को दूर करने के लिए नहाने से पहले बाल्टी में चमेली के तेल के साथ कर्पूर का तेल मिलाकर नहाने से राहु, केतु और शनि के दोष दूर हो जाते हैं।

10. घर से अशांति दूर करने के लिए:

घर की कलह को दूर करने के लिए सुबह और शाम के समय घी में कर्पूर जलाना चाहिए, इससे घर का माहौल अच्छा होगा और घर में शांति का माहौल रहेगा।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *