नवरात्रि में कुलदेवी माता को प्रसन्न करने के 10 उपाय|Navratri Poojan 2023

इस साल शारदीय नवरात्रि 15 अक्टूबर 2023, रविवार से शुरू हो रही है, यह नौ दिवसीय उत्सव 24 अक्टूबर 2023 को दशहरे पर समाप्त होगा। शारदीय नवरात्रि सभी नवरात्रि में सबसे लोकप्रिय और महत्वपूर्ण नवरात्रि है, इसे महा नवरात्रि भी कहा जाता है।

इस महानवरात्रि पर्व में अपनी कुलदेवी माता और चामुंडा माता की पूजा करते समय इन 9 दिनों में निम्नलिखित 10 बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

नवरात्रि में कुलदेवी माता को प्रसन्न करने के लिए निम्नलिखित 10 उपायों का पालन कर सकते हैं:

1. मां का पूजन:

नवरात्रि के नौ दिनों में प्रति दिन मां दुर्गा के अलग अलग रूप की पूजा करनी चाहिए। मां दुर्गा के अलग अलग रूप की पूजा दिनों अनुसार की जाती है। नवरात्रि के नौ दिन मां दुर्गा या कुलदेवी माता की विधिवत पूजा करने से कुलदेवी माता का आशीर्वाद प्राप्त होता है और वो अपने ऊपर प्रसन्न रहती है।

मां दुर्गा के नौ अलग अलग रूप

पहली माता शैलपुत्री, दूसरी माता ब्रह्मचारिणी,

तीसरी माता चंद्रघंटा, चौथी माता कूष्मांडा,

पांचवी माता स्कंध माता, छठी माता कात्यायिनी,

सातवीं माता कालरात्रि, आठवीं माता महागौरी,

नौवीं माता सिद्धिदात्री।

2. आरती और भजन: 

नवरात्रि पर्व में नौ दिन सुबह समय नियमित समय से घर के सभी सदस्यों के साथ मिलकर माताजी की आरती करनी चाहिए। आरती करने से माताजी प्रसन्न होती है और अपने भक्त के ऊपर आशीर्वाद बनाए रखती है।

3. व्रत: 

नवरात्रि में अगर आप नौ दिन का व्रत नही कर सकते हो तो आप नवरात्रि में अष्टमी और नवमी को उपवास रख सकते है। क्योंकि नवरात्रि में अष्टमी तिथि का बहुत अधिक महत्व है। इस दिन माताजी के नवचंडी यज्ञ की पूर्णावती की जाती है। नवरात्रि में व्रत करने से हमे माताजी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

4. जप: 

नवरात्रि में माताजी का सुबह और शाम नियमत रूप से माताजी के मंत्रों का माला में जप करना चाहिए। मां दुर्गा के जप मंत्र

नवरात्रि में माताजी जप मंत्र(Navratri Me Mataji Jap Mantra)

“ॐ दुं दुर्गायै नमः”

या “ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे।”

5. सेवा: 

नवरात्रि पर्व के दौरान दान धर्म करना चाहिए और गरीबों की सेवा करनी चाहिए। जरूरतमंद लोगों को भोजन करवाना चाहिए। इससे माता की कृपा आप पर बनी रहेगी।

6. स्तुति और ध्यान: 

नवरात्रि के नौ दिन माता कुलदेवी की नियमित स्तुति का पाठ करना चाहिए और कुलदेवी माता का ध्यान के साथ माता का स्मरण करना चाहिए।

7. सत्य:

नवरात्रि के दिन में झूठ बोलने से बचना चाहिए। सत्य का पालन करना चाहिए और नैतिकता के रास्ते पर चलना चाहिए। वैसे सत्य बोलना और नैतिकता के रास्ते पर चलना। हमे जीवनभर करना चाहिए।

8. मेल-जोल: 

नवरात्रि में माताजी की पूजा अपने परिवार के सभी सदस्य जो घर पर उपस्थित हो उनके साथ मिलकर करनी चाहिए। नवरात्रि पर्व में परिवार के साथ मेलजोल बढ़ाना चाहिए।

9. नशे का सेवन न करें

नवरात्रि के पर्व माताजी को अगर आप प्रसन्न करना चाहते हो तो किसी प्रकार के नशे का सेवन नहीं करना चाहिए। नशे का सेवन तो हमें जीवनभर नही करना चाहिए। क्युकी नशा सेहत के लिए काफी हानिकारक होता है।

10. ब्राह्चर्य का पालन करे

नवरात्रि के नौ दिन माताजी के दिन होते है। नवरात्रि के दिनों में माताजी अपने भक्तों के घरों में आशीर्वाद देने के लिए आती है और इस दौरान हर औरत को माता का स्वरूप माना जाता है। इसीलिए हमें नवरात्रि में ब्राह्चर्य का पालन करना चाहिए।

नवरात्रि 2023 के इस पवित्र अवसर पर, माता दुर्गा और अपनी कुलदेवी माता के प्रति सच्चे तन मन से भक्ती करनी चाहिए और माताजी का आशीर्वाद प्राप्त करना चाहिए। आशा करते है कि मां चामुण्डा आपकी मनोकामना इस नवरात्रि में पूर्ण करे।

जय माता जी जय मां चामुण्डा

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *