Mauni Amavasya 2025: जानें मौनी अमावस्या के दिन पितरों को खुश कैसे करें और क्या है इसका महत्व?

हिन्दू धर्म में पितरों को खुश करने के लिए अनेकों पूजा और विशेष दिन  होते है। इन दिनों में सबसे विशेष दिन मौनी अमावस्या है। मौनी अमावस्या माघ महीने की अमावस्या को कहा जाता है।

इस दिन महान ऋषि मनु का जन्म हुआ था। इस दिन मौन व्रत यानी सुबह से शाम तक नही बोलने का व्रत रखा जाता है। इस दिन आप त्रिवेणी स्नान करके आप सभी पापों से मुक्त हो सकते है।

अगर आप त्रिवेणी स्नान के लिए जाने में असमर्थ हो तो आप घर पर भी स्नान करके तिल के लड्डू, तिल का तेल या कंबल दान करके बहुत पुण्य की प्राप्ति कर सकते है। इस दिन दान पुण्य करने से जीवन में सुख और समृद्धि आती है।

मौनी अमावस्या का महत्व

हिंदू धर्मशास्त्रों के अनुसार इस अमावस्या के दिन व्रत रखने से पितरों को मुक्ति मिलती है तथा उनको मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस व्रत से पितर अपने ऊपर खुश होकर आशीर्वाद देते है। इनके आशीर्वाद से सारे बिगड़े काम सही हो जाते है।

इस दिन दान पुण्य करने असीम पुण्य की प्राप्ति होती है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन पितर अपने वंशजों से मिलते है। इस दिन नदी में स्नान, दान और व्रत करने से पितर खुश होते है।

मौनी अमावस्या के दिन जरूर करें ये काम 

  • इस दिन सच्ची श्रद्धा से पितरों का श्राद्ध करे इससे पितर प्रसन्न होंगे और आपको आशीर्वाद देंगे।
  • इस दिन अगर संभव हो तो पवित्र नदी में डुबकी जरूर लगाएं। 
  • पितृ तर्पण करने के लिए नदी या घर में स्नान करके सूर्य को अर्घ्य देकर पितरों का तर्पण करना चाहिए।
  •  पितरों का तर्पण करने के बाद गरीब या ब्राह्मण को भोजन जरूर कराएं।
  • इस दिन जरूरतमंदों को दान करना चाहिए। इस दिन किए हुए दान से असीम पुण्य की प्राप्ति होती है।

मौनी अमावस्या के दिन नहीं करें ये काम

  • इस दिन खाने में तामसिक चीजों का सेवन न करें।
  • इस दिन गलत और नकारात्मक विचारों को अपने मन और दिमाग में न लाएं।
  • इस दिन घर आए हुए किसी भी भूखे को बिना भोजन करवाएं जाने नही दे।
  • इस दिन हो सके तो बिलकुल बोलना नहीं चाहिए। 
  • इस पवित्र दिन किसी को भी गलत शब्द न बोले और ना ही अपने से बड़ों का कभी अनादर न करें।

मौनी अमावस्या 2025 तिथि और मुहूर्त

माघ मास की अमावस्या को मौनी अमावस्या मानते है। इस बार मौनी अमावस्या 28 जनवरी 2025 को शाम 07 बजकर 40 मिनिट से शुरू होगी और 29 जनवरी शाम 06 बजकर 05 मिनिट पर मौनी अमावस्या समाप्त होगी।

मौनी अमावस्या 2025 की तिथि 29 जनवरी है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *