Navratri 2023 Pujan vidhi | नवरात्रि 2023 पूजन विधि

आचार्य तरूण कुमार त्रिवेदी ने बताया कि पितृ पक्ष की समाप्ति के अगले दिन से ही नवरात्रि उत्सव शुरू हो जाता है। आश्विन शुक्ल प्रतिपदा के दिन से नवरात्रि पर्व प्रारंभ होता है और नौ दिनों तक चलता है। इन नौ दिनों में मां दुर्गा की विशेष पूजा की जाती है। इस नवरात्रि में मां दुर्गा हाथी की सवारी पर पधारेंगे। 

आइए जानते हैं नवरात्रि में प्रतिदिन मां दुर्गा की पूजा कैसे करें

नवरात्रि का पूरा कैलेंडर- 

  • पहला दिन – 15 अक्टूबर 2023 –  मां शैलपुत्री(प्रतिपदा तिथि)
  • दूसरा दिन – 16 अक्टूबर 2023 – मां ब्रह्मचारिणी(द्वितीया तिथि)
  • तीसरा दिन – 17 अक्टूबर 2023  – मां चंद्रघंटा(तृतीया तिथि)
  • चौथा दिन  – 18 अक्टूबर 2023 – मां कुष्मांडा(चतुर्थी तिथि)
  • पांचवा दिन – 19 अक्टूबर 2023 – मां स्कंदमाता(पंचमी तिथि)
  • छठां दिन –  20 अक्टूबर 2023 – मां कात्यायनी(षष्ठी तिथि)
  • सातवां दिन – 21 अक्टूबर 2023 – मां कालरात्रि(सप्तमी तिथि)
  • आठवां दिन – 22 अक्टूबर 2023 – मां महागौरी पूजा(दुर्गा अष्टमी)   
  • नौंवा दिन – 23 अक्टूबर 2023 – मां सिद्धिदात्री(महानवमी) शरद नवरात्र व्रत पारण

नौ दिन में मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूप की पूजा की जाती है। हर दिन मां की पूजा सच्चे मन से करें। मां आपकी मनोकामना पूर्ण करेगी। महानवमी के दिन नौ दिन का व्रत रखने वाले भक्त कन्याभोजन करवाकर व्रत पराण करते हैं।

पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट:

  • लाल वस्त्र मौली,श्रृंगार का सामान
  • दीपक, घी/ तेल, धूप
  • नारियल, साफ चावल, कुमकुम
  • फूल, कपूर
  • फल-मिठाई, कलावा

यह भी पढ़े:

कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त व विधि

क्या है श्री चामुंडा माता को भोग लगाने के मंत्र?

श्री चामुण्डा माता स्तुतिः विश्वंभरी

पूजा-विधि:

  • सुबह जल्दी उठें, स्नान करें, साफ और धुले कपड़े पहनें, पूजा स्थल पर गंगा जल छिड़कें और उसे पवित्र करें।
  • मंदिर में पूजा शुरू करने से पहले दीपक जलाएं।
  • प्रतिदिन मां दुर्गा का गंगाजल से अभिषेक करें।
  • मां दुर्गा को चावल, कुमकुम और लाल फूल चढ़ाएं।
  • धूप-दीप जलाएं और मां दुर्गा चालीसा या मंत्र का जाप करें।
  • फिर मां दुर्गा को प्रसाद के रूप में भोग लगाएं। भोजन अर्पित करते समय यदि संभव हो तो मंत्र का जाप करें।

नवरात्रि के नौ दिनों तक पूरे मन से मां दुर्गा की पूजा करने से मां दुर्गा आपको खुशियां प्रदान करती हैं और आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी करती हैं।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *