https://tirthdhamdarshan.com/shradh-start-date-and-end-date/

श्राद्ध पक्ष (पितृ पक्ष) 2023 प्रारंभ दिनांक और समय- Shradh Start & End Date

हमारे हिन्दू धर्म में अपने पूर्वजों को समर्पित महीना श्राद्ध महीना भाद्रपद मास की पूर्णिमा को शुरू होता है और आश्विन मास की अमावस्या को समापन होता है। श्राद्ध पर्व तिथिनुसार 16 दिन चलता है। इस पर्व में पितृो की आत्मा को शांति के लिए श्राद्ध कर्म किया जाता है। https://tirthdhamdarshan.com/shradh-start-date-and-end-date/

हिंदू धर्म में मान्यता है कि भगवान के आशीर्वाद के साथ साथ अपने पूर्वजों का आशीर्वाद भी इंसान को मिलना चाहिए। पितृ पक्ष शुरू होते ही पितृों का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए पितृों की श्रद्धा भाव से पूजा की जाती है और भोग लगाया जाता है।

हमारे हिन्दू धर्म में मान्यता है कि अगर आप अपने पितृो का श्राद्ध नहीं करते हो तो उनकी आत्मा को शांति नही मिलती है और उनकी आत्मा दुखी होती है जिससे आपके घर में क्लेश और अशांति पैदा होती है। इसलिए श्राद्ध पक्ष में अपने पितृों को जरूर श्राद्ध देना चाहिए।

इस साल 2023 में श्राद्ध पक्ष 29 सितंबर भाद्रपद की पूर्णिमा के दिन शुरू होगा तथा 14 अक्टूबर को समाप्त होगा।

जाने श्राद्ध का क्या महत्व

https://tirthdhamdarshan.com/shradh-start-date-and-end-date/

आचार्य तरुण कुमार त्रिवेदी ने बताया कि श्राद्ध पक्ष के दिन हम अपने पूर्वजों को याद करते है तथा उनसे आशीर्वाद प्राप्त करते है और साथ ही उनका आभार व्यक्त करते है। हिंदू शास्त्रों में लिखा है कि अगर आपके पितृ आपसे खुश रहेंगे तभी वो आपको और आपके परिवार को आशीर्वाद देंगे। जिससे आपके परिवार में सुख शांति और वैभव का वातावरण बना रहेगा। 

इसीलिए हमे श्राद्ध पक्ष में अपने पूर्वजों का श्राद्ध और पिंड दान जरूर करना चाहिए जिससे उनकी आत्मा को शांति मिलती है।

पितृ पक्ष (श्राद्ध पक्ष) प्रारंभ दिनांक और समय (Shradh Paksh 2023 Start date and end date)

दिनांकदिनतिथि/श्राद्ध
29 सितंबर 2023शुक्रवारपूर्णिमा श्राद्ध
29 सितंबर 2023शुक्रवारप्रतिपदा श्राद्ध
30 सितंबर 2023शनिवारद्वितीया श्राद्ध
01 अक्टूबर 2023रविवारतृतीया श्राद्ध
02 अक्टूबर 2023सोमवारचतुर्थी श्राद्ध
03 अक्टूबर 2023मंगलवारपंचमी श्राद्ध
04 अक्टूबर 2023बुधवारषष्ठी श्राद्ध
05 अक्टूबर 2023गुरुवारसप्तमी श्राद्ध
06 अक्टूबर 2023शुक्रवारअष्टमी श्राद्ध
07 अक्टूबर 2023शनिवारनवमी श्राद्ध
08 अक्टूबर 2023रविवारदशमी श्राद्ध
09 अक्टूबर 2023सोमवारएकादशी श्राद्ध
11 अक्टूबर 2023बुधवारद्वादशी श्राद्ध
12 अक्टूबर 2023गुरुवारत्रयोदशी श्राद्ध
13 अक्टूबर 2023शुक्रवारचतुर्दशी श्राद्ध
14 अक्टूबर 2023शनिवारसर्व पितृ अमावस्या

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *