भारत के 10 सबसे अमीर मंदिर | Top 10 Richest Temples in India

प्राचीन काल में भारत देश को सोने की चिड़िया कहा जाता था। लेकिन बाद में कई विदेशी आक्रमणकारियों ने देश को लूटा और काफी नुकसान पहुंचाया। इसके बावजूद हमारा देश धन-संपदा के कारण विकासशील देश की श्रेणी में आता है।

इसके साथ ही हमारे देश में ऐसे कई मंदिर हैं जहां अरबों रुपए के हीरे-जवाहरात भरे हुए हैं। इन मंदिरों से लोगों की अटूट आस्था जुड़ी हुई है, जिसके कारण हर साल हजारों लोग मंदिर में दर्शन करने आते हैं और दान देते है।

भारत के इन मंदिरों में हर साल करोड़ों रुपये का चढ़ावा आता है। आइए आपको बताते हैं भारत के सबसे अमीर 5 मंदिरों के बारे में, कहां स्थित है ये मंदिर और यहां हर साल कितना आता है चढ़ावा?

1. पद्मनाभं स्वामी मंदिर

भारत देश का सबसे अमीर मंदिर में सबसे पहले आता है पद्मनाभं स्वामी मंदिर। यह मंदिर भारत के केरल राज्य की राजधानी तिरुवंतपुरम में स्थित है। यह मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित है।

सन 2011 में जब इस मंदिर के 6 दरवाजे खोले गए तब यह मंदिर चर्चा में आया। इन 6 दरवाजे से अत्यधिक मात्रा में सोने, हीरे और जवाहरात मिले जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 20 अरब डॉलर होगी। इस मंदिर  के सातवे दरवाजे को खोलने की अनुमति सुप्रीम कोर्ट ने नही दी। ऐसा माना जाता है कि सातवे दरवाजे के अंदर सबसे ज्यादा खजाना भरा हुआ है।

मंदिर की देखरेख का जिम्मा ट्रावनकौर राज परिवार के पास रहता है। इस मंदिर के गर्भगृह में भगवान विष्णु की 500 करोड़ से भी अधिक कीमत की सोने की मूर्ति विद्यमान है।

 2. तिरुपति बालाजी, आंध्रप्रदेश 

तिरुपति बालाजी का मंदिर भारत में आंध्रप्रदेश राज्य के चितुर जिले के तिरुमला पर्वत पर बना हुआ है। यह मंदिर भी भगवान विष्णु को समर्पित मंदिर है। इस मंदिर का भारत के सबसे अमीर मंदिर में दूसरा स्थान आता है। यह मंदिर अपने चमत्कारों से विश्वभर में प्रख्यात है।

मंदिर में हर साल लाखों करोड़ो की संख्या में भक्त भगवान के दर्शन के लिए आते है और चढ़ावा भी चढ़ाते है। हर साल मंदिर में लगभग 650 करोड़ का दान आता है। मंदिर की संस्था के पास 9000kg सोना और 14000 करोड़ की फिक्स्ड डिपॉजिट है।

3. सिद्धि विनायक मंदिर, मुंबई

सिद्धि विनायक मंदिर भारत देश की आर्थिक और औद्योगिक नगरी मुंबई में स्थित है। यह मंदिर अमीर मंदिर की सूची में और चमत्कारों की सूची में अपनी मजबूत जगह रखता है।

यह मंदिर भगवान गणपति जी को समर्पित है। मंदिर में हर साल लाखों करोड़ो की संख्या में भक्त भगवान के दर्शन के लिए आते है और चढ़ावा भी चढ़ाते है। सिद्धि विनायक मंदिर में 500 करोड़ से ज्यादा रूपिये का दान भक्तों द्वारा दिया जाता है।

4. शिरडी साईं बाबा

शिरडी साई बाबा का मंदिर भारत के महाराष्ट्र राज्य के अहमदनगर ज़िले की राहाता तालुका के पास एक शहर में स्थित है। यह मंदिर भक्तो के लिए विशेष आस्था का केंद्र बना हुआ है।

हर साल लाखों भक्त साई बाबा के दर्शन के लिए आते है और अपनी इच्छानुसार चढ़ावा चढ़ाते है। मंदिर की संस्था के पास 380kg सोना, 4000kg चांदी और 1800 करोड़ रूपिये कैश में है। यह भारत का चौथे नंबर का सबसे अमीर मंदिर है।

5. माता वैष्णोदेवी मंदिर

माता वैष्णोदेवी का विश्व प्रसिद्ध मंदिर जम्मू कश्मीर के जम्मू क्षेत्र में कटरा नगर के पहाड़ियों पर स्थित है। यह भारत देश का पांचवा सबसे अमीर मंदिर की श्रेणी में आता है। हर साल माता वैष्णोदेवी के मंदिर में लगभग 500 करोड़ का दान आता है।

माता वैष्णोदेवी के मंदिर में हर साल लाखों भक्त दर्शन करने के लिए आते है। जम्मू कश्मीर की अर्थव्यवस्था में वैष्णोदेवी के दर्शन करने आने वाले भक्तों का सहयोग रहता है। माता के दर्शन आप हवाई यात्रा के द्वारा भी कर सकते है।

6. जगन्नाथ पुरी, ओडिशा 

चार धामों में शामिल जगन्नाथ मंदिर ओडिशा राज्य में स्थित है। यह मंदिर भारत के अमीर मंदिर की सूची में अपना विशेष स्थान रखता है। यह मंदिर भगवान श्री कृष्ण को समर्पित मंदिर है। यह विश्व प्रसिद्ध मंदिर समुंद्र के किनारे पर बना हुआ है। हिंदू धर्म के लोगों की मंदिर के प्रति अटूट आस्था जुड़ी हुई है।

हर साल मंदिर में भगवान के दर्शन के लिए लाखों भक्त आते है और दान भी देते है। मंदिर में करोड़ो रूपियों का हर साल दान आता है। मंदिर में सोने और चांदी के बहुमूल्य खजाने है।

7. विश्वनाथ मंदिर, वाराणसी 

वाराणसी मे स्थित भगवान विश्वनाथ का मंदिर सबसे अमीर मंदिरो की सूची मे अपना विशेष स्थान रखता है। भगवान विश्वनाथ का मंदिर भगवान शिव को समर्पित मंदिर है। भगवान विश्वनाथ का मंदिर भारत के साथ साथ विश्व प्रसिद्ध मंदिरो मे अपना प्रमुख स्थान रखता है।

हर साल मंदिर पर भगवान के दर्शन करने के लिए लाखों भक्त देश और विदेश से आते है। मंदिर के ऊपर तीन गुंबद बने हुए है जिसमे से दो गुंबद के ऊपर सोने की परत चढ़ी हुई है। हर साल मंदिर मे भक्तों के द्वारा 4 से 5 करोड़ रूपियों का दान दिया जाता है। 

 8. सोमनाथ मंदिर, सौराष्ट्र 

सोमनाथ महादेव का मंदिर गुजरात राज्य के सौराष्ट मे स्थित है। यह मंदिर देश के सबसे अमीर मंदिरो की सूची मे अपना विशेष स्थान रखता है। यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित मंदिर है और शिव के 12 ज्योतिर्लिंग मे शामिल है। इस मंदिर पर महमूद गजनी ने 17 बार आक्रमण करके इसको लौटने की कोशिश की इतिहास मे बताया गया है

कि गजनी के हमले से पहले मंदिर की सीढ़ियाँ भी सोने की बनी हुई थी। हर साल भगवान सोमनाथ महादेव का दर्शन करने के लिए लाखो भक्त सोमनाथ आते है। 

9. मीनाक्षी मंदिर मदुरै

मीनाक्षी मंदिर दक्षिण भारत के मदुरै मे स्थित है। हर साल मंदिर मे भगवान के दर्शन करने के 50 लाख से ज्यादा भक्त आते है। मीनाक्षी मंदिर भारत के सबसे अमीर मंदिरो कि सूची मे अपना विशेष स्थान रखता  है। हर साल भक्तों के द्वारा मंदिर मे करोड़ो रूपियों का दान दिया जाता है।

10. सबरीमाला अयप्पा मंदिर

सबरीमाला अयप्पा मंदिर भारत के केरल राज्य मे स्थित है। इस मंदिर मे महिलाओ का दर्शन करना वर्जित था। हर साल सबरीमाला अयप्पा मंदिर मे करोड़ो के संख्या मे भक्त दर्शन करने के लिए आते है

यह मंदिर भारत के अमीर मंदिरो कि सूची मे अपना प्रमुख स्थान रखता है। सबरीमाला अयप्पा मंदिर का मंदिर घने जंगल मे ऊंचे पहाड़ पर बना हुआ है। इस मंदिर मे हर साल भक्तों द्वारा करोड़ो रूपियों का दान दिया जाता है। 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *