नाथद्वारा श्रीनाथजी मंदिर में आज रात 12 बजे 21 तोपों की सलामी दी जाएगी | Janmashtami 2023

पूरे भारत देश में आज के दिन जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जायेगा। राजस्थान राज्य के नाथद्वारा श्रीनाथजी मंदिर में जन्माष्टमी के पर्व को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। श्रीनाथजी के दरबार में वैष्णव संप्रदाय के लोग जन्माष्टमी मानने के लिए बड़ी संख्या में पहुंच रहे है। श्रीनाथजी मंदिर में जन्माष्टमी के दिन भगवान कृष्ण के जन्म के समय 21 तोपों की सलामी दी जाएगी।

श्रीनाथजी मंदिर में जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई जाएगी। श्रीनाथजी मंदिर में जन्माष्टमी 7 सितम्बर को मनाई जायेगी। मंदिर में दो दिन नंद मोहत्सव मनाया जायेगा। श्रीनाथजी मंदिर में जन्माष्टमी के अलग अलग समय पर निम्न प्रोग्राम होंगे।

पंचामृत स्नान व मंगल आरती समय-सुबह 4.45बजे

कृष्ण भगवान को राजभोग समय-दोपहर 12.15बजे

रात्रि जागरण-रात 9.00 बजे

21 तोपों की सलामी-रात 12.00 बजे

शोभायात्रा-शाम 7 बजे

नाथद्वारा श्रीनाथजी मंदिर में 8 सितंबर के प्रोग्राम

मंदिर में 8 सितम्बर को सुबह 7.30 से 11.00 बजे तक नंद उत्सव मनाया जायेगा। भगवान श्री कृष्ण के जन्म की खुशी में ग्वाल बाल दूध और दही से होली खेल कर मनाते है। मंदिर में आने वाले भक्तों के ऊपर हल्दी युक्त दूध दही का छिटकाव किया जाता है। जन्माष्टमी के दिन श्रीनाथजी मंदिर में 1 लाख तक भक्त दर्शन करने के लिए आते है।

श्रीनाथजी मंदिर में 21 तोपों की सलामी

श्रीनाथजी आज से करीब 350 वर्ष पूर्व जब से मेवाड़ पधारे, तब से अब तक इस परंपरा को हर वर्ष निभाया जा रहा है। नाथद्वारा को बृज का ही एक रूप मानकर यहां भी आसपास के गांवों में लोगों में भगवान श्री कृष्ण को लेकर गहरी आस्था है। रात्रि 12 बजे तोपों की आवाज सुनकर श्री कृष्ण जन्म की खुशियां मनाते हैं। सिर्फ नाथद्वारा ही नहीं वरन आसपास के कई गांवों-शहरों से लोग श्रीनाथजी के दर्शन करने को आते

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *